रिपोर्ट..अनुराग तिवारी राजनीति संवाददाता
मिडिया से रूबरू होते सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी
बांदा. जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी रार के चलते सदर विधायक में मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मंडला आयुक्त द्वारा पूर्व में और वर्तमान मे दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष के विरोध होने पर जाँच करवाई दोनो जांचो मे वर्तमान जिला पंचायत सदस्य सुनील पटेल दोषी पाए गए कई जिला पंचायत सदस्यों को विकास के लिये किसी भी प्रकार की योजनायें नही दी गयी जबकि सुनील पटेल के भ्रष्टाचार की शिकायत करने वालो मे सर्वाधिक दलित और ओबीसी ही शामिल हैं, उन्होंने कहा कि मेरा कसूर इतना है कि मैने अपने क्षैत्र की जिला पंचायत सदस्यो की शिकायत पर पैरवी की है , क्योकि चार जिला पंचायत सदस्य ऐसे है जो सीधे सदर विधान सभा मे आते है और यही विकास के कार्य करवाते जबकि उनको साजिशन विकास कार्य करवाने से रोका गया ऐसे में जिला पंचायत सदस्यो ने मेरे पास आकर जिला पंचायत अध्यक्ष के कारनामे बताया मंडला आयुक्त के पास जिला पंचायत सदस्यो को भेजा गया आयुक्त ने एक बार स्थानीय अपर आयुक्त और कोषाधिकारी सहित तीन सदस्यीय टीम से जांच करवायी गयी जिसमें जिला पंचायत दोषी पाये गये और जिला पंचायत के तीन अधिकारी निलम्बित कियेा गये,परंतु दूसरी बार जिलाधिकारी महोबा द्वारा जांच करवाई गई जिसमे वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष दोषी पाये गये ।सुनील पटेल जब मिडिया से रूबरू हुए थे उस समय भाजपा को छोडकर सपा और बसपा के पदाधिकारी साथ मे थे l इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत सहित कई जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे l
