Site icon desh 24×7

गली को एक तरफ ऊंचा, दूसरी तरफ नीचा करने से लोग हुए परेशान

गली को एक तरफ ऊंचा, दूसरी तरफ नीचा करने से लोग हुए परेशान

भीखी के वार्ड नंबर 13 में बिजली ग्रिड के पास रहने वाले लोग पहले ही कच्ची गलियों और बारिश के पानी की निकासी न होने से परेशान थे। अब नगर पंचायत कर्मचारियों ने गली को एक तरफ से ऊंचा और दूसरी तरफ से नीचा कर दिया। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। स्थानीय निवासी पास्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि गली पहले से ही ऊंच-नीच थी। बीते दिनों नगर पंचायत के कर्मचारियों ने बिना किसी गलीवासी को भरोसे में लिए, गली को एक तरफ से ऊंचा और दूसरी तरफ से नीचा कर दिया। इससे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल हो गई।शिकायत करने पर नगर पंचायत ने गली को समतल तो कर दिया, लेकिन बारिश के कारण गली में कीचड़ की समस्या खड़ी हो गई है। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। जब कार्यसाधक अफसर वरुण कुमार सहोता से बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Exit mobile version