Site icon desh 24×7

दबंग प्रधान के खिलाफ ग्रामीण ने पुलिस अधीक्षक किया शिकायत

रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी

दबंग प्रधान के खिलाफ पीड़ित ग्रामीण पहुंचा पुलिस अधीक्षक कार्यालय

बांदा..जनपद में थाना पैलानी क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमलोर निवासी मोहित ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र दे कर कहा कि गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह व उसका भाई जितेन्द्र सिंह दबंग व गुण्डा किस्म का व्यक्ति है जो राजनीति से भी पहुंच रखता हैं। दबंग ने पीड़ित को जान से मारने की नियत से फायर कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था, पीड़ित ने थाना में एफ आई आर दर्ज कराने पर अभी तक अपराधियों के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हुई l पीड़ित ने कहा कि नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद दबंग के ऊपर कार्रवाई न होने से पीड़ित के जीवन का भय बना रहता है l इस के साथ ही मुकदमें में राजी होने का दबाव बनाया जा रहा है और बयान बदलने के लिए कहा जाता है l दबंग ने बयान न बदलने पर जान से मारने की धमकी दी हैं।

Exit mobile version