Site icon desh 24×7

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रिक्रूट आरक्षियों को स्वास्थ्य की प्राथमिकता देते हुए विशेष स्वास्थ्य जागरुकता एवं काउंसलिग सत्र का किया गया आयोजन

रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम द्वारा स्वास्थ्य चेकप करते हुए

बांदा. पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में नवचयनित रिक्रूट आरक्षियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए एक विशेष काउंसलिंग सत्र का आयोजन पुलिस लाइन में किया गया । जिला के अस्पताल डॉक्टर दीपक पहुंच कर कंसल व सवानी गोयल की टीम ने पुरुष महिला आरक्षियों को स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर परामर्श दिया । जिसमें पोषण,मानसिक स्वास्थ्य,दिनचर्या, व्यायाम,नींद और तनाव प्रबंधन जैसे आवश्यक विषयों पर विस्तार से जानकारी दी साथ ही रिक्रूट आरक्षियों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए आवश्यक सुझाव दिए l इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भविष्य के पुलिसकर्मी न केवल शारीरिक रूप से फिट हों, बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त रहें । यह काउंसलिंग सत्र उन्हें सेवा में आने से पूर्व बेहतर स्वास्थ्य व जागरूकता प्रदान करेगा ।

Exit mobile version