डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर राज्य महिला आयोग की सदस्य ने एक वृक्ष मां के नाम किया रोपित।राज्य महिला आयोग सदस्य सुजीत कुमारी ने लक्ष्य 2027 पर भी हुई चर्चा।
लखीमपुर-खीरी।जनपद लखीमपुर खीरी की विधानसभा कस्ता में राधे रमण सोना देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पंडित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मंडल संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में के वृक्ष मां के नाम पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सुचिता कुमारी ने रोपित किया।
बैठक की मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का विशेष स्थान रहा है, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो बलिदान देश की संस्कृति को जीवित रखने के लिए किया उसके लिए सदैव भारतवासी ऋणी रहेंगे।
विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीत कुमारी ने कहा भारतीय जनता पार्टी वह पार्टी है जहां पर आज भी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श जीवित है उन्हीं के आदर्शों पर चल करके पार्टी ने आज विश्व में अपना विशेष स्थान स्थापित किया है,डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने साकार होते हुए योगी मोदी की सरकार में दिखाई पड़ रहे हैं।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला कार्यक्रम संयोजक कौशल किशोर बाजपेई महामंत्री नारायण त्रिवेदी मंडल उपाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा मंडल मंत्री ऋषि मिश्रा मंडल मंत्री आदर्श मिश्रा प्रदीप वर्मा सुरेश वर्मा शत्रुघ्न लाल मिश्रा विमल मिश्रा बहादुर सिंह मैंना गुप्ता राधा देवी सुखराज सिंह राम किशोर तिवारी कामता राठौर गंगाराम मौर्य राकेश तिवारी क्रांति भूषण सहित संगठन के काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला ने कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम संयोजक कौशल किशोर बाजपेई ने सभी कार्यकर्ताओं मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का आभार व्यक्त किया।
