Site icon desh 24×7

थाना कमासिन पुलिस द्वारा 02 गांजा तस्करों को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्तों के कब्जे से 6.15 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा व परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद ।

*थाना कमासिन पुलिस द्वारा 02 गांजा तस्करों को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्तों के कब्जे से 6.15 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा व परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद ।

*बांदा से-* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कमासिन पुलिस द्वारा गश्त एवं वाहन चेकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर 02 गांजा तस्करों को अवैध सूखे गांजे के साथ थाना कमासिन क्षेत्र के ओझानगर लोहरा तिराहे से गिरफ्तार किया गया । तलाशी में उनके कब्जे से 6.15 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा व अवैध गांजे के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को किया गया ।

1. देवशरण पाण्डे पुत्र रामशरण पाण्डे निवासी छतैनी थाना कालिंजर जनपद बांदा ।

2. चन्दन सिंह पुत्र स्व0 रामनरेश सिंह निवासी छतैनी थाना कांलिजर जनपद बांदा ।

*पंजीकृत अभियोग-*

▪️मु0अ0सं0- 142/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कमासिन जनपद बांदा ।

Exit mobile version