Site icon desh 24×7

लेखपाल रंगरलियों मे पकड़ा गया, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

देवरिया के सलेमपुर_तहसील में लेखपाल रंगरलियों मे पकड़ा गया, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

 

रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

 

 

देवरिया उत्तर प्रदेश

 

29 जून 2025

देवरिया जिले के सलेमपुर तहसील परिसर में बीती रात एक शर्मनाक घटना सामने आई सूत्रो के अनुसार जब एक लेखपाल को तहसील कैंपस के एक कमरे में संदिग्ध अवस्था में रंगरलियां मनाते पकड़ा गया। यह घटना रात लगभग 8:30 से 9:00 बजे के बीच की बताई जा रही है।

 

गौरतलब है कि कमरे से अचानक शोर सुनकर जब स्थानीय लोग और पत्रकार मौके पर पहुंचे तो लेखपाल हड़बड़ा गया और कमरे से बाहर निकलते ही पत्रकारों को सामने पाकर सन्न रह गया।

 

पत्रकार द्वारा सवाल पूछे जाने पर लेखपाल ने पहले माफी मांगी और बाद में स्वीकार किया कि कमरे में एक महिला मौजूद थी। उसने आनन-फानन में कमरे के पिछले दरवाजे से महिला को बाहर निकाल दिया।

 

सूचना अधिकारियों तक पहुँची:

इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी तत्काल तहसील के जिम्मेदार अधिकारियों एसडीएम और तहसीलदार को दी गई।

 

एसडीएम का बयान:

इस संबंध में जब सलेमपुर के उप जिलाधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा:

 

> “मामला मेरे संज्ञान में आया है। जांच कराकर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

Exit mobile version