
कटनी – कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देशन में शराब के अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय को सख्ती से रोकने हेतु जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग कटनी द्वारा विगत दिनों छापामार कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही में आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक 01, कटनी क्रमांक 02, कटनी क्रमांक 03, बड़वारा, ढीमरखेडा, स्लीमनाबाद एवं बहोरीबंद के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही करते हुए मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम,1915 की धारा 34 (1) के तहत 35 अपराधिक प्रकरण कायम किए गए हैं।
इस छापामार कार्यवाही में 180 पाव देशी मदिरा, 9 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 885 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। जप्त मदिरा एवं महुआ लाहन की अनुमानित कीमत लगभग 91 हजार 250 रुपए है। महुआ लाहन का सेंपल लेकर शेष महुआ लाहन मौके पर नष्ट किया गया।
इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार, अभिषेक सिंह बघेल, केशव प्रसाद उइके, महेन्द्र कुमार शुक्ला, मोना दुबे, कृष्ण कुमार पटेल, आबकारी आरक्षक राम सिंह, राजेश गौटिया, चन्द्र प्रकास त्रिपाठी एवं देवेन्द्र प्यासी का योगदान रहा।
