Site icon desh 24×7

कटनी परिवहन कार्यालय में आयोजित हुई बस संचालकों की बैठक

कटनी – कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अति. क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में बस संचालकों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के अधिकतर बस संचालक सम्मिलित हुये बैठक में अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पाल एवं यातायात सूबेदार सौनम उइके तथा सहायक उपनिरीक्षक अशोक सिंह की उपस्थिति में मुख्य रूप से महिलाओं की सुरक्षा सम्बन्धी निर्देश दिये गये। बैठक में समस्त संचालकों को बताया गया कि वाहनों में सी.सी.टी.व्ही कैमरा, व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस एवं पैनिक बटन सक्रिय स्थिति में रहना चाहिये। साथ ही महिलाओं एवं दिव्यांगजनों के लिये यात्री बसों में आरक्षित सीटों का विवरण अनिवार्य रूप से बसों में प्रदर्शित होना चाहिए। इसके अलावा महिला सुरक्षा की दृष्टि से एक हेल्पलाइन नंबर भी प्रदान किया जायेगा। जो कि बस में प्रदर्शित किया जाना अनिवार्य रहेगा।

इन समस्त कार्यों हेतु बस संचालकों को एक सप्ताह का समय प्रदान किया गया है। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा गया कि एक सप्ताह पश्चात वाहनों की जांच किये जाने पर दिए गए निर्देशों के पालन नहीं करने पर विधि अनुसार कार्यवाही की जावेगी।

Exit mobile version