Site icon desh 24×7

सिवान के जसोली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत के साथ सभा का आगाज

आज मोदीमय हुआ सीवान, सीवान जिला के पचरुखी प्रखंड स्थित जसौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आवास, शहरी विकास, जल शक्ति, विद्युत और रेल से जुड़ी 5900 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 28 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, कई केंद्रीय मंत्री, सांसद व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने मंच से राज्य के विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि इन परियोजनाओं से आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

रेल इंजन निर्माण कार्य का विस्तार, जिससे राज्य में उद्योग को बढ़ावा मिलेगा

पाटलिपुत्र से गोरखपुर तक वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू

जल आपूर्ति और शुद्धिकरण की आधुनिक परियोजनाएं ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार की युवा शक्ति, मेहनतकश किसान और उद्यमी समाज मिलकर राज्य को नई ऊंचाईयों तक ले जाएंगे। यह कार्यक्रम राज्य के लिए एक बड़े बदलाव की शुरुआत है।

वही लालू यादव पर तंग कसते हुए प्रधानमंत्री जी ने कहा कि बिहार को गरीब बनाने वाले लालू जी और उनकी पार्टी है

वही महराजगंज से भाजपा कार्यकर्ता और नगर अध्यक्ष, मंत्री सभी के सहयोग से लगभग 25 गाड़ी और 10 बस के साथ लगभग 35000 आदमी के साथ पहुंचे अपने काफिला के साथ पहुंचे वही काफिला में अमरजीत सिंह, मनीष सिंह, सुप्रिया जैसवाल, त्रिपुरारी जी, अजय कुमार गुडु जी, संजय सिंह, शिखर जी, सैलू जी, राहुल सिंह, आत्मा जी, डॉ मृत्युंजय कुमार शिकू , श्री धर्मराज कसेरा वही पूर्व विधायक श्री हेमनारायण साह जी भी अपने दल बल के साथ मोदी से मिलने ओर पार्टी को सहयोग करने पहुंचे

Exit mobile version