Site icon desh 24×7

ग्राम बुडरा में 25.220 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार*,,,Rajman nag

राजमन नाग  , कोंडागांव

*ग्राम बुडरा में 25.220 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार*

*कोण्डागांव, 20 जून 2025 /* आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के ग्राम बुडरा में अवैध शराब संग्रहण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता बस्तर संभाग श्री आशीष कोसम के मार्गदर्शन में की गई।
जिला आबकारी अधिकारी श्री डिगेश कुमार देवांगन ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर की गई इस छापेमारी में आरोपी हरेंद्र महावीर पिता घुड़राम, निवासी बुडरा, थाना माकड़ी को अवैध शराब संग्रहण के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 25.220 बल्क लीटर अन्य प्रांत उड़ीसा की विदेशी मदिरा स्प्रिट जब्त की गई, जिसका बाजार मूल्य 7580 रूपए आंका गया है। इस मामले में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) और 36 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है। आबकारी विभाग, कोण्डागांव ने अवैध शराब से जुड़ी शिकायतों के लिए दूरभाष नंबर 077862-42481 जारी किया है, जिस पर किसी भी दिन और किसी भी समय सूचना दी जा सकती है।
इस कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, आबकारी आरक्षक कैलाश प्रसाद पाण्डे, धनीराम कुलदीप, अशोक कुमार मण्डावी एवं वाहन चालक समदू बघेल, रविन्द्र पाण्डे उपस्थित रहे।

Exit mobile version