नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया एनएचएआई और हाईवे की निर्माण व सुरक्षा की जिम्मेदारी सम्हाल रहे जेकेसी कम्पनी के अधिकारियों की शिकायत पर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग एवं कलेक्टर के निर्देश पर गुरुवार से बेजा कब्जा हटाने की कार्यवाही शुरू किया गया। जिस पर कार्यवाही करते हुए सड़क किनारे बनाए गए 200 से अधिक दुकान, मकान, चबूतरे और छत, छज्जा को बुलडोजर से तोड़ा गया। जिससे अतिक्रमण कारियों में हड़कंप मच गया। कुछ लोंगो ने राजनीतिक पहुंच दिखा इस कार्यवाही का विरोध भी किया किन्तु उसकी एक नही चली।
मिली जानकारी अनुसार मरौद से डांडेसरा तक करीब 273 दुकान, मकान बना कर सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण किया गया है।जिसे पुलिस बल के साथ चार जेसीबी, क्रेन की मदद से ढहाया जा रहा है। इस दौरान भाठागांव सहित कुछ जगह अतिक्रमण कारियों ने विरोध भी जताया। किन्तु प्रशासन की कार्यवाही एवं उसकी नियम से अवगत करा शांत करा दिया गया। बहरहाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर किए गए बेजा कब्जा हटाने की कार्यवाही में दुकान मकान के साथ ठेला, गुमटी, सहित छोटे बड़े दुकान, शो रूम, हॉटल ,ढाबा, टायर दुकान पर भी बुलडोजर चलाया जा रहा है।