Site icon desh 24×7

पत्रकारिता की आड़ में भयादोहन और वसूली का कार्य करनेवाले पत्रकार रमेश कुमार पर नवादा पुलिस में लिखित शिकायत की गई-dr मनीष पंकज मिश्रा वरीय भाजपा नेता सह प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन।

रमेश कुमार नाम के पत्रकार के द्वारा जो मेरे ऊपर आरोप लगाया गया है वह पूरी तरह बेबुनियाद और मनगढ़ंत है। उनके खिलाफ मैंने नवादा में 21 जून 2024 को ही थाना में आवेदन भी दे चुका हूं। जिसके चलते वे झूठा ऑडियो बनाकर मेरी छवि धूमिल कर रहे हैं। दरअसल वे हमेशा मुझसे पैसा का डिमांड करते हैं और नही देने पर मेरे कॉलेज के खिलाफ न्यूज़ प्रकाशित करने की धमकी देते रहे हैं। कुछ दिनों पूर्व उन्होंने ऐसा किया भी है। मेरे नवादा विधि महाविद्यालय के बारे में उन्होंने एकतरफा न्यूज़ प्रकाशित किया है। कॉलेज में अनियमितता की झूठी कहानी बनाकर और बिना कॉलेज प्रबंधन का वक्तव्य लिए ही उन्होंने खबर प्रकाशित कर दी। ऐसा करना पत्रकारिता के मापदंडों के भी विरुद्ध है। लेकिन उनसे सैद्धांतिक पत्रकारिता की उम्मीद भी नही की जा सकती है। सभी लोग जानते हैं कि पूर्व में जनवितरण प्रणाली दुकानदारों से भयादोहन करते समय बोधगया में लोगों ने उनकी पिटाई भी की थी। दरअसल वे पत्रकारिता के आड़ में भयादोहन और वसूली का काम करते हैं। मैं उनके खिलाफ नवादा पुलिस को लिखित शिकायत की है। मैं वरीय अधिकारियों से मांग करता हूं कि निष्पक्ष जांच कर कथित पत्रकार रमेश कुमार के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाय।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Exit mobile version