Site icon desh 24×7

दुकानदार से सामान खरीदकर हुए फरार

जयपुर ग्रामीण

हनूतपुरा गांव में मुख्य बाजार की एक दुकान से लगभग पांच हजार रुपए का सामान खरीदकर कर दो जने फरार हो गए।

सरपंच प्रतिनिधि वेदप्रकाश खेदड़ ने बताया कि गांव की हनुमान किराना स्टोर से दो जनों ने सामान पैक करवा लिया और नकली फोन पे से पैसे ट्रांसफर करने की बोलकर वहां से सामान लेकर फरार हो गए। सूचना पर अमरसर थाना पुलिस ने आकर सावधान रहने की हिदायत दी और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया।

सरपंच प्रतिनिधि वेदप्रकाश खेदड़ ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि सम्पूर्ण जानकारी के साथ बातचीत व पैसे के लेनदेन में सावधानी से काम करना चाहिए।

Exit mobile version