Site icon desh 24×7

यूपी में युवाओं को म‍िलेगा पांच लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन, CM योगी ने क‍िया एलान

यूपी में युवाओं को म‍िलेगा पांच लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन, CM योगी ने क‍िया एलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर गुरुवार को 20 हजार करोड़ के ऋण वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सांकेतिक रूप से कुछ लाभार्थियाें को चेक भी सौंपे। उन्‍होंने घोषणा क‍ि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार उन्हें पांच लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराएगी। सीएम योगी ने ने एमएसएमई को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया।
युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार उन्हें पांच लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराएगी। बैंकों के माध्यम से मिलने वाले इस ऋण की गारंटी भी सरकार लेगी। अगले दस वर्षों में इस योजना से दस लाख लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर गुरुवार को लोकभवन सभागार में आयोजित समारोह में यह घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने 20 हजार करोड़ के ऋण वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सांकेतिक रूप से कुछ लाभार्थियाें को चेक भी सौंपे।
प्लेज योजना के तहत झांसी में बने पहले निजी औद्योगिक पार्क (रानी लक्ष्मी बाई प्लेज पार्क) का उद्घाटन और रेजिंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफार्मेंस (रैम्प) योजना का शुभारंभ भी उन्होंने किया। कार्यक्रम में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ओडीओपी और खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के लाभार्थियों के बीच टूलकिट का वितरण भी किया गया।

Exit mobile version