Site icon desh 24×7

श्रमदान कर जलस्त्रोतों का पुनर्जीवन किया जा रहा

राकेश सिंह (27/06/24) सारनी :- नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए गुरूवार 27 जून को श्रमदानियों के साथ सुबह 8 बजे से वार्ड 16 में पानी सप्लाई करने वाले कुएं की श्रमदान से सफाई की।

 

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा जन सहयोग से श्रमदान कर जलस्त्रोतों का पुनर्जीवन किया जा रहा है। इसी के तहत वार्ड 16 में पानी सप्लाई करने वाले सार्वजनिक कुएं की श्रमदान से सफाई की गई। कुएं के आस-पास गाजरघास एवं खरपतवार उग आई थी। इसके अलावा कुएं में काफी मात्रा में गंदगी गिरी हुई थी। इसे टोकरी की सहायता से बाहर निकाला गया। झाड़ियों को भी भी श्रमदान के माध्यम से साफ कर कचरा वाहन में डाला गया। इस कुएं से वार्ड 16 एवं अन्य क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई होता है। इस अवसर पर उपस्थितों को जल संवर्धन एवं संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

Exit mobile version