Site icon desh 24×7

“संजीवनी मिशन” से रेल यात्रियो को मिलेगी मदद।

मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने यात्री सुविधाओ का विस्तार करते हुए “संजीवनी मिशन” शुरू किया है। जिसमे रेल यात्रियो को समय पर चिकित्सा सहायता प्रदान करने मे मदद होगा। टेलीफोन पर डाक्टर का परामर्श जिससे जरूरतमंद लोगो को यात्रा के दौरान राहत मिल सकती है। यह सेवा विशेष रूप से बिमार यात्रियो की सहायता के लिए है। पर्याप्त सुविधा वाले स्टेशन तक पहुंचने तक इससे मदद मिल सकेगी। आपातकालीन चिकित्सा सहायता टेलीफोन पर चिकित्सा सहायता यात्रियो के लिए उपलब्ध रहेगी। स्टेशन पर आवश्यक दवाऐ आसानी से प्राप्त कर सकेगे। सामान्य स्वास्थ्य संबंधी स्थितियो के लिए दवाऐ उपलब्ध रहेगी। आपातकालीन देखभाल के आलावा यह सेवा सामान्य स्वास्थ्य और मार्गदर्शन जिससे सभी यात्रियो के लिए सुरक्षित अनुभव प्रदान करेगी। नागपुर स्टेशन पर यह सेवा प्रारंभ कर दी गई है मंडल के प्रमुख स्टेशनो तक इसका विस्तार किया जायेगा। इसे ट्रेन के कर्मचारी या 139 नंबर डायल कर सुविधा का लाभ लिया जा सकता है।

Exit mobile version