दरअसल थाना क्षेत्र बंडा के गांव रनमस्तपुर के रहने वाले भारत भूषण ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उसका मेड को लेकर विपक्षी राजेश,जितेंद्र और दो अन्य के साथ झगड़ा हो गया था। जिसको लेकर विपक्षी राजेश ने उसकी पत्नी के ऊपर रोटावेटर चढ़ा दिया था। जिसका बरेली में इलाज चल रहा था। 5 दिन बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई हालांकि पुलिस ने मामले में नामजद राजेश और जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही परिजन दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं फिलहाल खबर मिलने तक मृतका का अंतिम संस्कार नहीं किया गया।पुलिस ने अन्य आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है तो वहीं सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए बंडा, पुवायाँ,खुटार थाना की पुलिस फोर्स गांव में तैनात कर दी गई है।
