Site icon desh 24×7

बदलेगा मौसम… आज से बारिश के आसार

मौसम अब करवट बदलने लगा है। मंगलवार की सुबह रिमझिम बारिश ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत तो दिलाई। लेकिन दिन में तेज धूप होने से लोगों को फिर से उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। मौसम विभाग ने बुधवार से बारिश के आसार जताए हैं। सोमवार की देर शाम से ही काली घटा छा गई थी। जिले के लोटन क्षेत्र में आधी रात से ही बारिश होने लगी। जबकि सुबह के पांच बजे से शहर मुख्यालय सहित जिले के अन्य हिस्सों में बारिश शुरू हो गई। 15 से 20 मिनट हुई बारिश से लोगों को राहत मिली। जबकि सुबह नौ बजे के बाद से सूरज ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। दिन चढ़ने के साथ ही लोग पसीने से तरबतर होने लगे। दिन में लोगों को गर्मी व उमस से राहत नहीं मिल पा रही थी। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को बारिश होने से अधिकतम तापमान में चार डिग्री गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार से बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज की गई।

Exit mobile version