Site icon desh 24×7

कोरबा SBI ब्रांच में देर रात लगी आग ;

कोरबा। मंगलवार देर रात करीब सवा 12 बजे घंटाघर चौक के पास निहारिका क्षेत्र में स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा कार्यालय में आग लग गई। आग लगने की जानकारी होते ही यहां आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। आसपास के दुकानदारों ने भी यहां अपनी पहुंच बनाई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने यहां कनेक्शन विच्छेद किया और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने दमकल वाहन के साथ पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रखा है। विद्युत विच्छेद करने के कारण आसपास के इलाकों और कालोनी क्षेत्र में अंधेरा छा गया था।

Exit mobile version