Site icon desh 24×7

राई का बाग स्टेशन का नाम सही करने की मांग को लेकर हुई आम सभा आयोजित

राई का बाग स्टेशन का नाम सही करने की मांग को लेकर हुई आम सभा आयोजित से

बेंगलुरू। श्री मारू देवासी (राईका) समाज महामण्ल कोतनूर समाज भवन में रविवार को आम सभा आयोजन कार्यक्रम में देवासी समाज के पदाधिकारियों ने जोधपुर के राई का बाग स्टेशन के नाम को सही करते हुए पूर्ववत राईका बाग करने की मांग की। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि इसके बारे में दिए गए ज्ञापन पर रेल्वे विभाग की ओर से कोई भी जवाब या कार्यवाही नही करने से संपूर्ण देवासी समाज में रोष व्याप्त है। पदाधिकारियों ने कहा की रेल्वे इस नाम को तुरन्त सही करने की कार्यवाही करे अन्यथा देवासी समाज मजबूर होकर आगामी एक जुलाई को कड़ा विरोध-प्रदर्शन करेगी। इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष सुजाराम मालावत, उपाध्यक्ष बद्रीराम गागंल, सचिव रेवतराम भीम, कोषाध्यक्ष गोरधनराम खाटाणा एवं शिवलाल, गुणेश, भुन्डाराम, पुषाराम, भगाराम, देवाराम, भाकरराम, श्ररवण, सुखलाल, फौजी लक्ष्मण,शोभाराम, अचलाराम सहित देवासी समाज के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version