Site icon desh 24×7

खतनाक केमिकल ड्रम सड़क किनारे फेकें/गैस से नागरिको को सांस लेने मे हो रही परेशानी।

बुलढाना-अजंता हाईवे मार्ग पर बुधनेशवर फाटा के पास हानिकारक केमिकल से भरे ड्रम से स्थानीय नागरिको को सांस लेने मे तकलीफ महसूस होने लगा है। जानकारी के अनुसार बुलढाना अजंता की ओर जाने वाले मार्ग पर बुधनेशवर फाटा के पास आज्ञात वाहन से कुछ लोग कमिकल से भरे कुछ ड्रम फेक कर चले गये। इन ड्रमो मे कुछ फट जाने से उनमे से केमिकल्स निकलने लगा और गैस फैलने से आसपास के नागरिको को सांस लेने मे तकलीफ महसूस होने लगी। जानकारी के अनुसार केमिकल्स के हवा मे फैलने से वहां के छोटे बड़े पेड़ पौधे भी सूखने लगे है। ये केमिकल्स इंसानो के साथ साथ जानवरो के लिए भी खतरनाक साबित हो सकते है। सथानीय नागरिको ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम के अनुसार फेके गए ड्रम घाटी मे काफी नीचे चले गए। जिसे एनडीआरएफ की मदद से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

Exit mobile version