Site icon desh 24×7

* शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र से लोजपा ही उतरेगी प्रत्याशी..

* शेखपुरा/ शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र/: शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के गिरहिंडा कच्ची रोड स्थित एक निजी विवाह भवन में कार्यकर्ता सम्मान समारोह को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इस बैठक के अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इमाम गजाली ने किया। इस बैठक में सभी लोजप्पा के पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष जिला कमेटी सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, प्रवक्ता सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
* आपको बताते चले की बैठक के संबंध में जिला अध्यक्ष इमाम गजाली ने बताया कि 29 जुलाई को श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार के सभी जिला व प्रखंड के प्रखंड व जिला अध्यक्ष को अपने हाथों से सम्मानित करेंगे. जिसमें सभी प्रकोष्ठ कार्यकर्ता को सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इसी कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर रविवार को बैठक बुलाई गई थी.
* दरअसल बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इमाम गजले ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के निर्देश पर सभी कार्यकर्ता आगामी 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं. प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक सभी जिलों के एक विधानसभा सीट पर लोजप्पा अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी. ऐसे में शेखपुरा जिले के शेखपुरा विधानसभा लोजपा अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। इस बैठक में लोजप्पा नेता विजय पासवान,अमोल सिंह, कंचन कुमारी पवन मेहता इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
* इसे भी पढ़ें : सब्जियों की कीमत में 10 फ़ीसदी की बढ़ोतरी..

Exit mobile version