Site icon desh 24×7

प्राइवेट स्कूलों के 55 हजार छात्र छात्राएं सरकारी स्कूलों में भर्ती: शाह

लोकसभा चुनाव में गुजरात की गांधीनगर सीट पर भारी मतों से जीत के बाद पहली बार गुजरात पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने संसदीय क्षेत्र को 30 स्मार्ट स्कूल की सौगात दी। शाह ने बताया प्राइवेट स्कूलों के 55 हजार बच्चों ने सरकारी स्कूलों में प्रवेश लिया है।

केंद्रीय मंत्री शाह एवं मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र की नारणपुरा विधानसभा में अहमदाबाद महानगर पालिका की अनुपम स्मार्ट स्कूल में छात्र-छात्राओं के प्रोजेक्ट देखे तथा उनके साथ संवाद किया। शाह ने बताया कि बीते 10 वर्ष में अकेले अहमदाबाद में प्राइवेट स्कूलों के 55 हजार बच्चों ने सरकारी स्कूलों में प्रवेश लिया।

शाह ने कहा कि गरीब वर्ग के बच्चों के लिए स्मार्ट स्कूल में पढ़ना एक अच्छा मौका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के छात्र व छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का अमल कराया है। नई बनी 30 स्मार्ट स्कूल में गरीब व वंचित समुदाय के करीब 10 हजार बच्चें अध्ययन कर सकेंगे। गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में अब कुल 69 स्मार्ट स्कूल संचालित होंगी।

शाह ने बताया कि महानगरपालिका संचालित 449 स्कूलों में अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी व उर्दू भाषा में अध्ययन कराया जा रहा है। विविध स्कूलों में 3डी प्रिंटिंग, आधुनिक तकनीक युक्त विज्ञान खंड, कंप्यूटर रूम, लाइब्रेरी के साथ भारतीय संस्कृति का समावेश करते हुए शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।

शाह ने कहा कि योग को अंतरराष्ट्रीय फलक पर लाने के लिए पीएम मोदी के 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के प्रस्ताव को दुनिया के अधिकांश देशों ने स्वीकृति देकर भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्वीकृति प्रदान की। गुजरात सरकार ने योग बोर्ड के माध्यम से योग को जन आंदोलन का स्वरूप दे दिया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा को प्राथमिकता दी है…
BHAVIK PATEL
Exit mobile version