Site icon desh 24×7

छेडछाड़ व गालीगलौज को लेकर आरोपी के खिलाफ केस

छेडछाड़ व गालीगलौज को लेकर आरोपी के खिलाफ केस

लालगंज, प्रतापगढ़। महिला के साथ छेडछाड व गालीगलौज तथा धमकी की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के एक गांव की पीडिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि सत्ताईस मई की शाम पांच बजे उसका देवर उसके कमरे में घुस आया और बदनीयती से छेडछाड करने लगा। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी द्वारा गाली देते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी गयी। जांच के बाद पुलिस ने शनिवार की देर शाम आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Exit mobile version