Site icon desh 24×7

सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत बहन के घर से वापस लौट रहा था

सीवान: जिले में आज दिन दुर्घटना होते रहता है, जिसका मुख्य कारण ट्राफिक नियमों का जानकारी का नहीं होना है। ताजा मामला असांव थाना क्षेत्र के पिपरहियां गांव का है, जहाँ अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के खेड़ायं गाँव के रहने वाले तारकेश्वर पासवान के 23 वर्षीय पुत्र रोहित पासवान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि घटना के समय रोहित अपनी बहन के घर मैरवा से वापस अपने घर लौट रहा था तभी पिपरहियाँ गाँव के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी,और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि रोहित का घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गया। स्थानीय लोगों ने टक्कर के बाद रोहित को सड़क के बाद तुरंत सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया।जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही रोहित के परिजन अस्पताल पहुंच गए। मृत्यु की मौत की खबर सुनकर उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में ही कराया जा रहा है।इधर घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Exit mobile version