Site icon desh 24×7

बुधवार रात आई आंधी में अलग-अलग जगह दीवारों के गिरने से किशोर समेत तीन की मौत हो गई। आधा दर्जन लोग घायल हो गए। तहसील की टीमों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की।

खमरिया/सिकंदराबाद (लखीमपुर)। बुधवार रात आई आंधी में अलग-अलग जगह दीवारों के गिरने से किशोर समेत तीन की मौत हो गई। आधा दर्जन लोग घायल हो गए। तहसील की टीमों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की।

थाना ईसानगर के ग्राम पंचायत गणेशपुर का मजरा गोढ़वापुरवा में बुधवार रात परसादी अपने पोते अजय के साथ झोपड़ी में सो रहे थे। आंधी में सरकारी ट्यूबवेल की दीवार झोंपड़ी पर गिर गई। घटना में अजय कुमार (15) पुत्र रामांतर की मौके पर ही मौत हो गई। बाबा परसादी (75) घायल हो गए।

ग्राम शंकरपुर के मजरा मोहनलाल पुरवा में छप्पर के नीचे सो रहीं गायत्री देवी (50) पत्नी मौजी लाल के ऊपर दीवार गिर गई। दीवार की चपेट में आने से बेटा राजेश, पोती अर्चना (5) घायल हो गई। आवाज सुनकर घर के सभी सदस्य दौड़े और मलबे से तीनों लोगों को बाहर निकाला। जिसमें गायत्री देवी की मृत्यु मौके पर हो गई। दोनों अन्य घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
थाना नीमगांव क्षेत्र के ग्राम अमघट में निर्मल (17) वर्ष अपनी मां लज्जावती साथ लेटा था। आंधी तूफान में दीवार भरभराकर गिर गई। लोगों ने दोनों को निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां निर्मल की मौत हो गई। एक बकरी की भी दबकर मौत हो गई। थानाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा ने बताया कि इलाज के दौरान निर्मल की मौत हो गई है, उसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है।

Exit mobile version