Site icon desh 24×7

*सुप्रसिद्ध समाजसेवी मेधा पाटकर के अनिश्चितकालीन आमरण अनशन सत्याग्रह आंदोलन का किया समर्थन

20 6 2024 खगड़िया बिहार

*सुप्रसिद्ध समाजसेवी मेधा पाटकर के अनिश्चितकालीन आमरण अनशन सत्याग्रह आंदोलन का किया समर्थन *

 

*विस्थापितों को पुनर्वासित करने, मुआवजा देने, जलस्तर 122 मी बनाये रखने, सत्याग्रही के साथ सम्मानजनक समझौता जल्द करे एमपी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान – किरण देव यादव*

 

*नदी पानी तालाब सरोवर कुआं के अस्तित्व को बचाने को लेकर होगा जल सत्याग्रह आंदोलन*

 

खगड़िया। नदी पानी तालाब सरोवर कुआं के अस्तित्व को बचाने के सवाल को लेकर जल सत्याग्रह आंदोलन किया जाएगा।

उक्त बातें जल योद्धा से सम्मानित समाजसेवी किरण देव यादव ने कहा। उन्होंने कहा कि आंदोलन की तैयारी हेतु जनसंपर्क अभियान श्रृंखलाबद्ध बैठक विभिन्न जगहों पर किया जा रहा है।

देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के स्थापक अध्यक्ष सह जन आंदोलन के राष्ट्रीय समन्वय, एन ए पी एम के राज्य संयोजक मंडल सदस्य किरण देव यादव ने नर्मदा बचाओ आंदोलन के नेत्री सुप्रसिद्ध समाजसेवी मेधा पाटकर द्वारा सरदार सरोवर के विस्थापितों को न्याय दिलाने हेतु विगत एक सप्ताह से चल रहे अनिश्चितकालीन आमरण अनशन सत्याग्रह आंदोलन का पूरजोर समर्थन किया है। एवं सुश्री मेधा पाटेकर जी का बिगड़ती स्वास्थ्य के प्रति चिंता जाहिर किया।

श्री यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विस्थापितों को पुनर्वासित करने, समुचित मुआवजा देने तथा जल स्तर 122 मीटर बनाये रखने, सत्याग्राही के साथ सम्मानजनक समझौता जल्द करने की मांग किया।

श्री यादव ने नदी बचाओ, पानी बचाओ, मानव बचाओ, देश बचाओ नारों को बुलंद करते हुए कहा कि नदियों का नैहर कहे जाने वाले फरकिया खगड़िया के 7 नदियों में 4 नदी बागमती करेह कमला गंडक नदी कई स्थलों पर सूख चुकी है। जिससे नदी का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा एवं जल संकट होगा, जिससे मानव अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।

श्री यादव ने कहा कि 23,27,29 जून को बनरझूला घाट, लंगड़ा घाट एवं अलौली गढ घाट पर नदी पानी सरोवर तालाब कुआं को बचाने को सवाल को लेकर जल सत्याग्रह आंदोलन किया जाएगा।

बैठक में गुलाब ठाकुर लालमणि सदा शंभू पासवान महेंद्र यादव मोहम्मद नसीम गिरीश यादव नाथू यादव सत्यनारायण शाह राजन यादव गुलाब यादव विक्रम यादव कुमार नारायण यादव गंगासागर शाह आदि ने अधिक अधिक भागीदारी हेतु जन जागरण कार्यक्रम चलाया।

Exit mobile version