Site icon desh 24×7

मनासा के लोकसेवा केंद्र के सामने से दिनदहाड़े चोरी हुई मोटरसाइकिल, फरियादी ने थाने पर दिया आवेदन, लगातार हो रही घटनाओं ने उड़ाई खाकी की नींद

मनासा। नगर में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की कई घटनाएं सामने आ रही है। लेकिन सख्ती से कार्रवाई नहीं होने के चलते चोरों के हौसले बुलंद है। वही बुधवार को दिनदहाड़े फिर एक मोटरसाईकिल चोरी होने की घटना सामने आई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनासा के भाटखेड़ी नाके पर रहने वाले राहुल पिता विष्णु प्रजापति उम्र 28 साल ने मनासा थाने पर अपनी बाइक चोरी होने पर कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है, जिसने बताया कि आज दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब अपनी मोटरसाइकिल टीवीएस कंपनी की विक्टर जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 44 एमएम 4205 से लोकसेवा केंद्र पर किसी काम से आया था और अपनी मोटरसाइकिल को बाहर खड़ी कर अंदर गया व अपना काम निपटाकर बाहर आया तो देखा तो मोटरसाइकिल गायब थी। आसपास बहुत ढूंढने पर भी नही मिली। घटना के बाद राहुल ने मनासा थाने पर मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना दी। साथ ही कार्रवाई हेतु आवेदन दिया। पुलिस ने मामला जांच में लेते हुए अज्ञात बाइक चोर की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version