Site icon desh 24×7

राशन दुकान मे आनाज प्राप्त करने के लिए ई केवाईसी जरूरी हो गया

सरकारी नियमो के अनुसार राशन दुकान से मुफ्त आनाज लेने केलिए कार्ड धारक का ई केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। केवाईसी नही होने पर आनाज नही मिल सकेगा। ईकेवाईसी की अंतिम तारीख 30 जून 2024 है। सरकार ने खाद्य सुरक्षा योजना को और अधिक बेहतरीन बनाने हेतु ईकेवाईसी को अनिवार्य कर दिया। केवाईसी नही करने वालो का खाद्य सूची से नाम अलग किया जा सकता है। ईकेवाईसी के लिए कार्ड धारक को अपने राशन दुकान मे जाकर बायोमैट्रिक मशीन मे अंगूठे का निशान देना होता है। इसके माध्यम से संबंधित कार्ड धारक का विवरण खाद्य निरीक्षक के लाॅग इन पर पहंच जायेगा और कार्ड धारक का प्रमाणीकरण हो जायेगा। आनाज वितरण घोटाले को रोकने के लिए सरकार ने ईकेवाईसी अनिवार्य कर दिया है। पात्र लाभार्थी परिवार का केवाईसी हो जाने से सही जानकारी रहेगी कितने पात्र या अपात्र है। सभी राशन दुकानो मे ईकेवासी करने की प्रक्रिया चालू है।

Exit mobile version