Site icon desh 24×7

पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी नाली:5 दिन के बाद भी नहीं हुआ काम शुरू, परेशान रहवासियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा

नीमच। मंगलवार शाम करीब 4 बजे को कलेक्टर कार्यालय पर बड़ी संख्या में शहर के वार्ड नंबर 01 कॉलेज रोड के रहवासी पहुंचे। जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए कलेक्टर के नाम एक शिकायती ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से रहवासियों ने बताया कि गत 5 दिन पूर्व नगर पालिका की ओर से पेयजल के लिए नई पाइपलाइन बिछाने का काम ठेकेदार द्वारा शुरू किया गया। लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक काम प्रारंभ नहीं किया। वही इस काम के लिए सड़क पर घरों के बाहर नाला खोद दिया गया है। इस नाली की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। गड्ढो में गिरकर आए दिन पशु और रहवासी घायल हो रहे हैं।

इतना ही नही नाला खोदने की वजह से पुराने नल कनेक्शन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिससे विगत 5 दिनों से उनके सामने पेयजल का संकट भी उत्पन्न हो रहा है। रहवासियों की मांग है कि जल्द से जल्द पाइपलाइन डालने का कार्य प्रारंभ किया जाए। जिससे बारिश के दौरान रहवासियों को परेशानी न हो और लोग हादसों का शिकार होने से बचे। वही मामले पर कलेक्टर ने बुधवार से कार्य शुरू कर दिए जाने का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version