Site icon desh 24×7

हामाखेड़ी में अज्ञात कारणो के चलते 38 वर्षीय व्यक्ति ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, उपचार के दौरान ले जाते समय बीच रास्ते में हुई मौत, पढ़े खबर

मनासा। तहसील अंतर्गत कुकडेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम हामाखेडी में मंगलवार को एक 38 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे परिजन गंभीर हालत में मनासा शासकीय अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों द्वारा उक्त व्यक्ति को तत्काल उपचार कर जिला चिकित्सालय नीमच रैफर किया गया। नीमच जाते समय उक्त व्यक्ति की रास्ते में ही मौत हो गई। देर शाम मनासा शासकीय अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम हामाखेड़ी निवासी शंकर लाल पिता कन्हैया लाल धनगर उम्र 38 वर्ष ने अपने ही घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसकी हालत बिगड़ने पर परिजन मनासा शासकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे। मनासा में डॉक्टरों द्वारा उक्त व्यक्ति का उपचार के बाद गंभीर अवस्था में नीमच जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिसकी नीमच जाते समय मौत हो गई। कुकडेश्वर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जिला चिकित्सालय में मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया। कुकड़ेश्वर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version