Site icon desh 24×7

वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर नगर विकास प्रस्फुटन समिति नैनपुर द्वारा वृक्षारोपण किया गया

पिंडरई 18जून नभाप्र. नगर पालिका नैनपुर अंतर्गत वार्ड नंबर 06 प्रताप नगर में नगर विकास प्रस्फुटन समिति नैनपुर द्वारा आज महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण किया गया एवं वृक्षों के संरक्षण लिए प्रतिज्ञा की गई लगाए गए पौधों को संरक्षण हेतु जल खाद और जानवर से बचाव के लिए धर्म संकल्प किया गया महारानी लक्ष्मी बाई के साहस एवं बलिदान को याद करते हुए हमें भी कुछ दृढ़ संकल्प का निश्चय किया कि हम भी ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएंगे और पौधों की रक्षा करेंगे एवं नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देंगे तथा सभी मिलकर पर्यावरण को बचाने का कार्य करें उनके बलिदान दिवस की याद में चार पौधे आम जामुन नीम बढ़ लगाए गए। जिसमे मुख्य रूप से किरण भारद्वाज अध्यक्ष संतोषी जांघेला,किरण यादव,रीता डेहरिया रेखा झरिया फिना चौधरी अन्य सदस्य गण के साथ मिलकर वार्ड नंबर 6 प्रताप नगर नैनपुर में नगर विकास प्रस्फुटन समिति नैनपुर द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

Exit mobile version