Site icon desh 24×7

समाज सेवा के क्षेत्र में अपने योगदान के लिये तलहा आरिफ़ को मिला यूएई में सम्मान कहा यह उपलब्धि मेरे देश भारत की है

भोपाल रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
भोपाल के लिए अत्यंत गौरवशाली बात है कि भोपाल के रहने वाले तलहा आरिफ मध्यप्रदेश के पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हे यूएई की राजधानी अबू धाबी में अल एन. के. शैख़ सालेम बिन रक्काद अल अमीरी की विशेष सभा में फ़ेडरल नेशनल काउंसिल के सदस्यों और राष्ट्रपति के विशेष सलाहकार द्वारा सम्मानित किया गया। यूएई की राजधानी अबू धाबी में अल एन. के. शैख़ सालेम बिन रक्काद अल अमीरी की विशेष सभा में भोपाल के तलहा आरिफ़ का सम्मान मध्य प्रदेश के लिए बहुत ही गौरव की बात है । हाल ही मे यूएई में संपन्न यूएई के समाज सेवकों के एक सम्मान समारोह में मेम्बर फ़ेडरल नेशनल काउंसिल के सदस्यों और राष्ट्रपति के विशेष सलाहकार डॉ सालिम बिन रक्काद अल अमीरी ने भोपाल के तलहा आरिफ को सर्वश्रेष्ठ वालंटियर व समाज सेवा के लिए दिए योगदानों के लिये सम्मानित किया गया । समारोह मैं देश के कई गणमान्य व्यक्ति, वरिष्ठ समाज सेवक व मीडिया प्रभारी जैसे डॉ सैफ़ उर रहमान, सारा अल्दाइफ़ और सरकारी आला अफ़सर उपस्थित थे। तलहा आरिफ़ मध्य प्रदेश के पहले व्यक्ति है जिनको इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तलहा भोपाल के रहने वाले हैं आगामी 10 वर्षों से यूएई मैं कार्यरत है, उनकी सेवाए यूएई के दूरसंचार जगत मैं भी सराहनीय मानी जाती रहती है। तलहा आरिफ़ मीडिया के संवाददाताओं से बात करते हुए कहते हैं मैं अपने इस पुरस्कार व सम्मान को मध्य प्रदेश के लिये समर्पित करता हूँ । वे कहते हैं कि यह उपलब्धि मेरे देश भारत की व मेरे मध्य प्रदेश एवं भोपाल शहर की उपलब्धि है और मेरे जैसे देशभक्त के लिये गौरवशाली क्षण है।

Exit mobile version