Site icon desh 24×7

कंस्ट्रक्शन की साईट जमीन धंसी/परिसर के नागरिक दहशत मे

नागपुर-:रामदासपेठ फार्मलेंड रोड पर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी साईट बेसमेंट बनने हेतु खोदे गए गड्डे की जमीन अचनक धंस गई। यहां पर सपोर्ट के लिए बनाए गए बीम भी धराशाई हो गए। जमीन धंसकने की वजह से वही किनरे खडी एक काल भी गड्डे मे गिर गई। इस हादसे से यहा परिसर के आसपास रहने वालो मे दहशत हो गया। रामदासपेठ मे सेंटर पाइंट के सामने केदार डेवलपमेंट कंपनी द्वारा बहुमंजिला ईमारत का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके बेसमेंट पार्किंग के लिए 50-50फुट गड्डा खोदा गया था। फार्मलैंड के अधिकांश नागरिक इसी गली मे अपनी गाड़ी रखते है। खबर के अनुसार रात मे अचानक जमीन धंसने लगी। जमीन धसने से वही किनारे पर खड़ी एक कार गड्डे मे गिर गई। जमीन धसकने की आवाज से आसपास के लोगो को इसका पता चला। पुलिस एवं महानगरपालिका को जानकारी दी गई। संयोगवश किसी के हताहत होने की खबर नही है।यहा पर लगातार साईट की जमीन धसकने के खबर है। जमीन धसकने के बाद भी यहा पर दिनरात कंस्ट्रक्शन वर्क चलता है। जिससे यहा के लोगो मे भय उत्पन्न होने लगा कि अगल बगल के अपार्टमेंट मे मे भी इसका असर न पडने लग जाये।

Exit mobile version