Site icon desh 24×7

नगर पालिका खैर में रिक्त वार्ड पटपर के लिए सार्वजनिक सूचना जारी

नगर पालिका खैर में रिक्त वार्ड पटपर के लिए सार्वजनिक सूचना जारी

जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी . अय्यर ने बताया है कि नगर पालिका परिषद खैर के वार्ड संख्या एक पटपर नगला के रिक्त सदस्य पद पर उप निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र 22 जून को 11:00 बजे से 3:00 बजे तक जमा किए । किए गए आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी का कार्य 24 जून 11:00 बजे से कार्य समाप्ति तक होगा । नाम वापसी 26 जून 3:00 बजे तक सकेगी । प्रतीक आवंटन 27 जून एवं मतदान 8 जुलाई को प्रातः 7:00 बजे से 5:00 बजे तक और मतगणना का कार्य 10 जुलाई को प्रातः 8:00 बजे से कार्य समाप्ति तक किया जाएगा । उन्होंने यह भी बताया है कि नगर पालिका खैर के वार्ड एक पटपर नगला के लिए आरओ उप निर्वाचन की सार्वजनिक सूचना 18 जून को जारी करेंगे । उप निर्वाचन संबंधी सभी कार्य उप जिला मजिस्ट्रेट तहसील खैर कार्यालय पर संपन्न होंगे ।

Exit mobile version