स्वामी विवेकानंद नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कैमुर की अमृता कुमारी और आकाश कुमार ने अपना जलवा दिखाया
desh 24x7 live news हर पल देश के साथ!
vande bharat live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम की रिपोर्ट कैमूर संघ से मान्यता प्राप्त लियो ताईक्वांडो के खिलाड़ियों को चयनित कर प्रथम स्वामी विवेकानंद नेशनल ताईक्वांडो प्रतियोगिता टूंडला फिरोजाबाद में बी. एस ताईक्वांडो अकादमी के द्वारा 9 और 10 जून को आयोजित किया गया है। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत के अनेकों राज्यों से ताइक्वांडो खिलाड़ियों हिस्सा लिया ।कैमूर ,बिहार के st.Lorentz English School से अमृता कुमारी और आकाश कुमार तिवारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इससे St. Lorentz English School के छात्र छात्राओं में काफी उत्साह है। विद्यालय की सभी शिक्षक एवम निदेशक श्री विजय कुमार तिवारी ने अमृता कुमारी और आकाश कुमार तिवारी को बधाई दी। इस नेशनल टीम के कोच श्री इंदु शेखर के नेतृत्व में बिहार टीम ने 9 गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज प्राप्त किया।