Site icon desh 24×7

नर्मदा नदी के झिकोली घाट में जल गंगा संवर्धन अभियान का हुआ समापन

नर्मदा नदी के झिकोली घाट में जल गंगा संवर्धन अभियान का हुआ समापन

गाडरवाड़ा ।. प्रदेश में विश्व पर्यावरण दिवस से गंगा दशहरा तक चलाये जा रहे गंगा जल संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर जिले की सांईखेड़ा विकासखंड के ग्राम झिकोली में नर्मदा घाट में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन व स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह शामिल हुए। मंत्री श्री सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ पौधरोपण एवं कन्यापूजन से किया। उन्होंने कहा कि आज इस अभियान का औपचारिक समापन है, परंतु हमें इस कार्य को अपने जीवन में निरंतर कार्य करने की आवश्यकता है और यह शासन की भी मंशा है। कार्यक्रम में मंत्री श्री सिंह ने बताया कि यह जल संरक्षण व संवर्धन का कार्य निरन्तर करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की जनता से आव्हान किया है कि समाज के सभी लोग व्यक्तिगत स्तर, संगठनात्मक एवं सामूदायिक स्तर पर जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। इन्होंने शासकीय कर्मचारियों से भी अपेक्षा की है कि हम लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रमाणिकता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने तत्पर रहें। मंत्री श्री सिंह ने बताया राज्य शासन की प्रभावी पहल जल गंगा संवर्धन अभियान विश्व पर्यावरण से गंगा दशहरा तक पूरे प्रदेश के सभी जिलों की पंचायतों तथा नगरीय निकायों में वर्षा जल के संग्रहण व संवर्धन संवर्धन के लिए चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान जल संवर्धन के लिए कुओं, तालाब, बावड़ियों, नदियों एवं अन्य जलस्रोत व संरचनाओं के संरक्षण व पुनर्जीवन के लिए कार्य किये जा रहे हैं। इस कार्य में जन प्रतितिनिधियों, शासन- प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों, सामाजिक, धार्मिक व स्वेच्छिक़ संगठनों के प्रतिनिधियों, मप्र जनअभियान परिषद की संस्थाओं और आम नागरिकों की सहभागिता से जल स्रोतों का गहरीकरण व स्वच्छता के कार्य किये जा रहे हैं। आने वाले बरसात में ज्यादा से ज्यादा जल का संग्रह हो सकेगा और भविष्य के जल संकट से सम्पूर्ण पर्यावरण व पृथ्वी को बचाया जा सकेगा। कार्यक्रम की प्रस्तावना मप्र जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री जयनारायण शर्मा एवं संचालन जन अभियान परिषद के विकासखण्ड समन्वयक श्री राममोहन रघुवंशी ने किया।

Exit mobile version