Site icon desh 24×7

पल्स पोलियो अभियान को लेकर सातलखेड़ी पीएचसी में बैठक का किया आयोजन

पल्स पोलियो अभियान को लेकर सातलखेड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बैठक आयोजित की गई जिसमें डॉ. मुकेश गुप्ता ने बताया कि शनिवार को हुई बैठक में 30 जून से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान को लेकर चर्चा की गई।इस बैठक आशा सहयोगी,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पाबंद करने, विद्युत विभाग को कोल्ड चेन पॉइंट वाले हॉस्पिटल में बिजली की सप्लाई सुचारू रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही अभियान को लेकर कोताही नहीं बरतने के लिए सभी कार्मिकों को पाबंद किया गया। अभियान 30जून,01 व 02 जुलाई तक चलेगा। 30 जून को बूथों पर पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी और 1 व 2 जुलाई को घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। 4280 बच्चो को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।सातलखेड़ी पीएचसी से जुड़े हुए लक्ष्मीपुरा, पीपाखेड़ी, कुदायला, निमाणा के क्षेत्र को मिलाकर 32 बूथ बनाए गए हैं।

इनके साथ ही 5 मोबाइल टीम, 2 ट्रांजिस्ट टीमें बनाई गई हैं। अभियान में समाजसेवी संस्थाओं, सामाजिक कार्यकर्ता की भी भागीदारी रहेगी। इसके साथ ही कस्बे में 3 सुपरवाइजर के निर्देशन में मॉनिटरिंग की जाएगी। बैठक में पीएचसी की सभी सभी नर्सिंग ऑफिसर, सीएचओ, आशा सुपरवाइजर,आशा कार्यकर्त्ता आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version