Site icon desh 24×7

गेट 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए एएमयू छात्रों का अभिनंदन

गेट 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए एएमयू छात्रों का अभिनंदन

 

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय के 24 छात्रों द्वारा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा ( गेट ) , 2024 में शीर्ष 1000 में रैंक हासिल करने पर इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसका उद्देश्य उनका प्रोत्साहन करना और अगले वर्ष के लिए इस प्रतिष्ठित परीक्षा की तैयारी कर रहे अन्य छात्रों के लिए एक

उदाहरण स्थापित करना था । पछले वर्ष 9 छात्रों ने शीर्ष 1000 में रैंक प्राप्त किया था । रजिस्ट्रार , मोहम्मद इमरान ने गेट 2024 में शीर्ष 1000 में रैंक हासिल करने वाले सभी एएमयू छात्रों को डीन , इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय , प्रोफेसर एम सालिम बेग द्वारा हस्ताक्षरित प्रशंसा पत्र प्रदान किए । कार्यक्रम का संचालन डॉ . मोहम्मद वाजिद ने किया ।

Exit mobile version