Site icon desh 24×7

महिला के ऊपर गिरा विद्युत पोल मौके पर हुई महिला की दर्दनाक मौत,सिंगोली थाना क्षेत्र की घटना

 

नीमच I सिंगोली थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा भनगोता में शनिवार सुबह विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते एक 22 वर्षीय महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई  I प्राप्त जानकारी के अनुसार खेड़ा चौराहा पर रोड के दोनों तरफ लगे पोल पर विद्युत लाईन के तार नीचे झूके हुए थे, तभी वहां से गुजर रहा ट्रक विद्युत तारों में ऊपर से उलझ गया I जिससे पोल रास्ते से पैदल जा रही कृष्णाबाई पति ओमप्रकाश बलाई उम्र 22 वर्ष पर अचानक पोल गिर गया जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई I सिंगोली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामला दर्ज करते हुए स्थानीय शासकीय अस्पताल में महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया I  मामले में पुलिस ने धारा 279,304 ए में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया ।

Exit mobile version