Site icon desh 24×7

माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी के अवसर पर नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा महाआरती के साथ हुआ आयोजन का समापन

 

मनासा।शनिवार देर शाम मनासा में माहेश्वरी समाज की ओर से महेश नवमी पर गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भगवान महेश की झांकी के साथ सैंकड़ों महिला पुरुषों ने भाग लिया। शोभायात्रा सुदामापुरी धर्मशाला से शुरू हुई जो बड़ा बाजार ,चौपड़ गट्टा ,अल्हेड दरवाजा,सब्जी मंडी होते हुए द्वारिकापुरी धर्मशाला पहुंची। जहां समाज के युवाओं ने नाचते गाते उत्सव मनाया।द्वारिकापुरी धर्मशाला में भगवान महेश का अभिषेक व पूजन कर महाआरती हुई। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

Exit mobile version