Site icon desh 24×7

नागपुर पटाखा कंपनी विस्फोट-मरने वालो की संख्या 08 हो गई।

नागपुर के धामना स्थित पटाखा कारखाने मे गुरुवार दोपहर हुए दर्दनाक विस्फोटक हादसे छह महिलाओ एवं दो पुरूषो समेत अब तक कुल आठ लोगो की मृत्यु हो गई है।जबकि एक अन्य का अस्पताल मे ईलाज चल रहा है। बीते गुरुवार को विस्फोटक बनाने वाली कंपनी मे हुए धमाके मे एक और महिला श्रमिक की निजी अस्पताल मे ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जानकारी अनुसार अब तक इस दर्दनाक हादसे मे मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई। खबर के अनुसार गुरुवार को हुए हादसे मे धमाका इतना जोर था कि गांव मे आसपास के घरों के खिड़की दरवाजे तक हिलने लगे थे।विस्फोट के समय मे अधिकतर पीड़ित कारखाने के पैकेजिंग ईकाई मे काम कर रहे थे।

Exit mobile version