Site icon desh 24×7

खाटुश्यामजी में 4 बच्चियों को भिक्षावृति से करवाया मुक्त

सीकर. जिला समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाईन राहुल दानोदिया ने बताया कि बाल अधिकारिता विभाग सीकर के सहायक निदेशक डॉ. गार्गी शर्मा के निर्देशन में शनिवार को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 टीम व मानव तस्करी विरोधी इकाई ने मिलकर खाटुश्यामजी में 4 बच्चियों को भिक्षावृति से मुक्त करवाया गया जिसमे बच्चियों की उम्र 8 से 11 वर्ष है। बच्चियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर बाल कल्याण समिति सदस्य बिहारी लाल बालाण के समक्ष पेश कर सखी सेन्टर में अस्थाई प्रवेश दिया गया।

Exit mobile version