Site icon desh 24×7

एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत की गयी चेकिंग

सिद्धार्थनगर. पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में मनचलों एवं रोमियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में प्रभारी एण्टी रोमियो स्कवाड टीम /शक्ति मोबाइल द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत एण्टी रोमियो कार्यवाही के तहत थाना शोहरतगढ़, ढेबरुआ के कस्बा शोहरतगढ़, तुलसियापुर कस्बा बढ़नी मे होटल व स्कूल-कॉलेज/कोचिंग सेन्टर के पास तथा थानाक्षेत्र के आस-पास के मुख्य सड़को, चौराहों, रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की गयी तथा चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय बात नहीं रही। एण्टी रोमियों टीम में म0उ0नि0 मीरा चौहान प्रभारी एण्टी रोमियो टीम जनपद सिद्धार्थनगर एवं आरक्षी राकेश कुमार यादव एण्टी रोमियो टीम जनपद सिद्धार्थनगर रहे।

Exit mobile version