Site icon desh 24×7

बाड़मेर जैसलमेर बालोतरा लोकसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल जिला परिषद की साधारण

बाड़मेर जैसलमेर बालोतरा लोकसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल जैसलमेर जिला परिषद की पंचायत समिति सभागार में साधारण सभा में पहुंचे, जिला प्रमुख प्रतापसिंह, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी भागीरथ बिश्नोई, जैसलमेर प्रधान रसाल कंवर भाटी, पूर्व जिला प्रमुख अब्दुल्ला फकीर, पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, उप जिला प्रमुख डॉ भूपेन्द्र बारूपाल सहित जनप्रतिनिधियों ने सांसद निर्वाचित होने पर स्वागत सम्मान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी

जैसलमेर जिला परिषद साधारण बैठक में लोकसभा सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा समय समय पर बैठक का आयोजन करके जनसमस्याओं और मुद्दों पर तर्कसंगत चर्चा करके जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे मिले इस पर हम सब जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों को जवाबदारी के अनुसार बिना द्वेष्टापूर्ण व भेदभाव किए काम करने चाहिए, अधिकारी किसी राजनेता या सत्ता के दवाब में काम नहीं करें लोकतंत्र में सबको समानता का अधिकार है हमारा मकसद यह होना चाहिए आमजनता को हक और अधिकार कैसे मिले, मूलभूत सुविधाओं का विकास कार्य का करके क्षेत्र को शिक्षा, चिकित्सा, नहरी क्षेत्र, पानी सहित सभी समस्याओं का निष्पक्षता और पारदर्शिता से समाधान कैसे हो जिससे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और सुशासन संकल्प लेकर चलेंगे तभी क्षेत्र का विकास होगा।

Exit mobile version