Site icon desh 24×7

महाराष्ट्र विधानसभा -मानसून सत्र 27 जंन से

महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र 27जून से आरंभ होगा और 12जुलाई तक चलेगा। राज्य का बजट 28 जून को पेश होगा। शुक्रवार को मुंबई मे विधानमंडल की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक मे यह निर्णय लिया गया। इस वर्ष सितंबर अक्टूबर मे महाराष्ट्र राज्य का विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव को देखते हुए इस बार के बजट मे लोकलुभावन वायदे किये जा सकते है। सत्र के पहले दिन पूरक मांगे और आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश किया जायेगा। दूसरे दिन वित्तमंत्री बजट पेश करेगे। यह विधानसभा का आखरी सत्र होगा। राज्य मे विधानसभा चुनाव इसी साल सितंबर अक्टूबर मे हो सकते है।

Exit mobile version