Site icon desh 24×7

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

बांसी। खेसरहा पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने बृहस्पतिवार को खेसरहा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव निवासी अहमदुल्लाह 9 जून की शाम 6 बजे घर में घुसकर उसकी लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। तहरीर के आधार पर खेसरहा थाना की पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक खेसरहा रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को बांसी कोतवाली क्षेत्र के तेलौरा चौराहे से शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया फिर वहां से जेल भेजा गया है।

Exit mobile version