Site icon desh 24×7

सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों का पांच दिवसीय द्वितीय सत्र का हुआ शुभारम्भ 

‘ सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों का पांच दिवसीय द्वितीय सत्र का हुआ शुभारम्भ

 

जिला ग्राम्य विकास संस्थान धनीपुर में बुधवार सोशल ऑडिट ठीम के प्रशिक्षित एवं अप्रशिक्षित सदस्यों के एनएसएपी ऑडिट विषयक द्वितीय पांच दिवसीय जनपदस्तरीय प्रशिक्षण सत्र का आरम्भ हुआ । प्रशिक्षण कार्यकम का शुभारम्भ जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ . प्रियंका शर्मा द्वारा मां सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया । जिसमें एनएसएपी ( नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम ) के अन्तर्गत विभिन्न विषयों जैसे राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना , विधवा पेन्शन , दिव्यांग पेन्शन का ऑडिट भी सोशल ऑडिटर्स द्वारा किए जाने के सम्बन्ध जानकारी दी जाएगी । प्रशिक्षण सत्र में व्यक्तित्व विकास , नेतृत्व कौशल , टीम प्रबन्धन , सामुदायिक गतिशीलता , लेखा – परीक्षा नियम 204 के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान किया । प्रशिक्षण सत्र का समापन 16 जून को किया जाएगा ।

Exit mobile version