Site icon desh 24×7

विधि के छात्र हाईकोर्ट में इंटर्नशिप कर सकेंगे

‘ विधि के छात्र हाईकोर्ट में इंटर्नशिप कर सकेंगे

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों और राज्य विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को इंटर्नशिप कराने के लिए योजना बनाई है । हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से इस संबंध में देश के 32 विधि संस्थानों को पत्र भेजकर इस योजना के लिए विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए कहा इंटर्नशिप की जानकारी वेबसाइट www . allahabadhighcourt in पर भी उपलब्ध है । इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रधानपीठ प्रयागराज और लखनऊ बेंच में इंटर्नशिप के लिए विधि छात्र आवेदन कर सकेंगे । चयनित किए गए विद्यार्थियों की इंटर्नशिप चार सप्ताह की होगी ।

Exit mobile version